देश में आज रिकॉर्ड मामले आए, महाराष्ट्र और दिल्ली में हालात बिगड़ रहें, देखें राज्यवार आंकड़े 

देश में आज रिकॉर्ड मामले आए, महाराष्ट्र और दिल्ली में हालात बिगड़ रहें, देखें राज्यवार आंकड़े 

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 127,877,462 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 2,796,561 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 584055 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 11474683 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 162927 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 1,22,21,665 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Corona virus) के 72,330 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही इस दौरान कोरोना से 459 लोगों की मौत भी हुई है। पिछले 24 घंटों में 40,382 लोग ठीक भी हुए हैं। रिकवरी रेट 93.89 फीसदी हो गया है। एक्टिव मरीज दर 4.78 फीसदी है। मृत्यु दर 1.33 फीसदी है। पॉजिटिविटी रेट 2 फीसदी से कम है। 1 अप्रैल को 11,25,681 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। अभी तक कुल 24,38,85,302 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में अब तक 6,51,17,896 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।

इससे पहले बुधवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने महाराष्ट्र समेत 8 राज्यों को बढ़ते कोरोना केसों के चलते चिंता वजह करार दिया था। मंत्रालय के मुताबिक देश के कुल एक्टिव केसों में 84 फीसदी से ज्यादा केस 8 राज्यों में ही हैं। महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना के 39,544 केस सामने आए, जबकि 227 लोगों की मौत हो गई।

राजधानी दिल्ली में भी हालात बिगड़ते दिख रहे हैं। पिछले एक दिन में दिल्ली में 1,819 कोरोना के नए केस मिले हैैं और 11 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल दिल्ली में एक्टिव केसों की संख्या 8,838 के पार पहुंच गई है। इसके अलावा उत्तर भारत में चंडीगढ़ और पंजाब में भी लगातार कोरोना का कहर बरप रहा है। इसके चलते पंजाब ने 12 राज्यों में नाइट कर्फ्यू का फैसला भी पिछले दिनों लिया था।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

7338

887434

7217

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

45

4976   

62

अरुणाचल प्रदेश

4

16785

56

असम

1862

215445

1105

बिहार

1580

262371

1576

चंडीगढ़

2918

23702

379

छत्तीसगढ़

25529

319488

4170

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

177

3482

2

दिल्ली

8838

642565

11027

गोवा

1556

55653

830

गुजरात 

12610

290569

4519

हरियाणा

9726

277919

3155

हिमाचल प्रदेश 

2973

59584

1048

जम्मू एंड कश्मीर 

2531

126435

1994

झारखंड

2825

120263

1113

कर्नाटक

28267

956170

12567

केरल

25559

1094404

4621

लद्दाख

256

9771

130

लक्षद्वीप

42

680

1

मध्य प्रदेश 

17096

274429

3986

महाराष्ट्र 

357604

2400727

54649

मणिपुर

70

28956

374

मेघालय

49

13866

150

मिजोरम

31

4434

11

नागालैंड

112

12136

92

ओडिशा

1905

337091

1921

पुडुचेरी

1074

39712

682

पंजाब

23832

209034

6868

राजस्थान

8633

321668

2818

सिक्किम

47

6053

135

तमिलनाडु

15879

858075

12719

तेलांगना

5511

301564

1701

त्रिपुरा

60

33065

392

उत्तराखंड

1863

96831

1717

उत्तर प्रदेश 

9848

598535

8811

वेस्ट बंगाल

5775

570811

10329

भारत में कुल मामले

584055

11474683

162927


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।